Wednesday | Jul 08, 2026
The Raw File

राष्ट्र ने नहीं भुलाया बलिदान: ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक

Raw File | 26 Jun 2026 | राष्ट्र, विचार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह भारतीय सैनिकों के नाम पहली बार सार्वजनिक किए हैं। इन वीर जवानों के नाम नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल की ‘रोल ऑफ ऑनर’ सूची में शामिल किए गए हैं और मेमोरियल की ‘वॉल-3D’ पर भी स्वर्णाक्षरों में अंकित किए गए हैं।

बताया गया है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पिछले वर्ष मई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें ध्वस्त किया था। इसी अभियान के दौरान छह सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

जानकारी के मुताबिक शहीदों में हेडक्वार्टर 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड के सूबेदार मेजर पवन कुमार, 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र), 5 फील्ड रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार, 851 लाइट रेजिमेंट के एविएशन टेक्नीशियन मूड मुरलीनाइक, 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी के हवलदार सुनील कुमार सिंह तथा 39 विंग के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (वायु सेना मेडल) शामिल हैं।

नेशनल वॉर मेमोरियल में इन वीर सपूतों के नाम अंकित किया जाना उनके अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का स्थायी सम्मान माना जा रहा है। देश की सुरक्षा के लिए दिए गए उनके बलिदान को सदैव कृतज्ञ राष्ट्र याद रखेगा।


Raw File



संबंधित खबरें