Wednesday | Jul 08, 2026
The Raw File

मुहर्रम जुलूस में तलवार लहराते दिखे वर्दीधारी दरोगा, वीडियो वायरल

Raw File | 27 Jun 2026 | राष्ट्र, वीडियो

पटना/ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस वर्दी पहने एक दरोगा मुहर्रम के जुलूस के दौरान हाथ में तलवार लेकर करतब करते नजर आ रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी का नाम मो. खान उर्फ मुस्तकीम है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाला पुलिसकर्मी यदि धार्मिक जुलूस में इस तरह हथियार के साथ करतब करता दिखाई दे, तो क्या यह पुलिस आचरण और सेवा नियमों के अनुरूप है?
हमने छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में ही देखा था बाबा बागेश्वर जाने धीरेंद्र शास्त्री जी का पैर छूने पर ड्यूटी में तैनात एक पुलिस अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की गई थी। क्योंकि इसे पुलिस सेवा आचरण और नियमों का उल्लंघन माना गया था।
फिलहाल बिहार के इस मामले में स्थानीय पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह मामला विभागीय जांच का विषय बन सकता है।


Raw File



संबंधित खबरें