Wednesday | Apr 22, 2026
The Raw File

ब्रेकिंग न्यूज: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त, बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा

मुंबई/ महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। दुर्घटना में अजित पवार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज बारामती पहुंचे थे। इसी दौरान विमान उतरते समय तकनीकी कारणों से हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
फिलहाल अजित पवार की हालत को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन और पार्टी सूत्रों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


Raw File



संबंधित खबरें