Monday | Apr 20, 2026
The Raw File

होमगार्डों ने एसडीएम के खिलाफ खोला मोर्चा

Raw File | 08 Jan 2026 | कानून

यूपी/ बहराइच जिले की महसी तहसील में SDM आलोक प्रसाद (ट्रेनी IAS) की सुरक्षा में तैनात तीन होमगार्ड जवानों ने उन पर जातिसूचक अपशब्द कहने, शारीरिक उत्पीड़न कराने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. होमगार्ड जवानों ने इस संबंध में होमगार्ड कमांडेंट को लिखित शिकायत देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. शिकायत पत्र में जवानों ने कहा कि 6 जनवरी को ड्यूटी के दौरान SDM आलोक प्रसाद एक दिव्यांग व्यक्ति को अपने पास ले आने से नाराज हो गए और जातिसूचक गालियां दीं.

तीनों होमगार्डों का आरोप है कि SDM आलोक प्रसाद ने अपने गनर एवं ड्राइवर को उन्हें दौड़ लगवाने और उठक-बैठक कराने के निर्देश दिए. साथ ही इसका फोटो भेजने को कहा. आरोप है कि इसके बाद उन्हें ड्यूटी स्थल से भगा दिया गया और मारने की धमकी भी दी गई. बता दें कि होमगार्ड विभाग की महसी कंपनी के आरक्षी राजाराम शुक्ला, रमाकांत मिश्र और राम कुमार तिवारी इन दिनों SDM महसी आलोक प्रसाद की सुरक्षा ड्यूटी में लगे हैं.


Raw File



संबंधित खबरें