Sunday | Jun 21, 2026
The Raw File

“युवाओं की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव का आत्मीय स्पर्श, यूपीएससी सफल अभ्यर्थियों और परिवार से किया संवाद”

किसी युवा की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि उसके पीछे पूरे परिवार का त्याग, संघर्ष और उम्मीदें होती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का परिवार से सीधे संवाद करना एक भावनात्मक संबल भी प्रदान करता है। इससे न केवल सफल अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं को यह संदेश भी मिलता है कि उनकी मेहनत को सरकार और समाज दोनों सम्मान देते हैं।

रायपुर/रॉ फाइल/छत्तीसगढ़ के युवाओं की सफलता पर जिस तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्तिगत रुचि लेकर उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी, वह केवल औपचारिकता नहीं बल्कि एक संवेदनशीलता का परिचय था। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल प्रदेश के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों और परिवार से मुख्यमंत्री का सीधा संवाद यह दर्शाता है कि राज्य सरकार युवाओं की उपलब्धियों को कितना महत्व देती है।
मुख्यमंत्री ने खरसिया (रायगढ़) के रौनक अग्रवाल, रायपुर के संजय डहरिया, धमतरी जिले के परसवानी के डायमंड सिंह ध्रुव और एमसीबी जिले के जनकपुर की दर्शना सिंह से बातचीत कर उन्हें न केवल बधाई दी बल्कि उनके परिवारजनों से भी संवाद कर इस उपलब्धि को साझा किया। यह सहजता और आत्मीयता मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व की एक बड़ी विशेषता है।
दरअसल, किसी युवा की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि उसके पीछे पूरे परिवार का त्याग, संघर्ष और उम्मीदें होती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का परिवार से सीधे संवाद करना एक भावनात्मक संबल भी प्रदान करता है। इससे न केवल सफल अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं को यह संदेश भी मिलता है कि उनकी मेहनत को सरकार और समाज दोनों सम्मान देते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि इन युवाओं की सफलता छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और यह साबित करती है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वास्तव में, यह बात आज स्पष्ट रूप से दिखाई भी दे रही है कि छत्तीसगढ़ के गांवों और छोटे शहरों से निकलकर युवा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री का यह संवाद केवल बधाई तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें युवाओं के प्रति विश्वास और प्रेरणा का भाव भी था। उन्होंने यह भरोसा जताया कि ये सभी युवा प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
आज के समय में जब राजनीति को अक्सर केवल सत्ता और निर्णयों के संदर्भ में देखा जाता है, ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह मानवीय और प्रेरणादायी व्यवहार एक अलग संदेश देता है। यह बताता है कि सरकार और समाज के बीच संबंध केवल नीतियों का नहीं बल्कि संवेदनाओं का भी होता है।
यूपीएससी में सफल इन युवाओं को मुख्यमंत्री का यह व्यक्तिगत प्रोत्साहन निश्चित ही उनके लिए प्रेरणादायक रहेगा। साथ ही यह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को यह विश्वास भी दिलाता है कि यदि लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है और उस सफलता पर पूरा प्रदेश गर्व करता है।
इसी संवेदनशीलता और प्रोत्साहन के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के युवाओं को न केवल आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं, बल्कि उन्हें यह एहसास भी करा रहे हैं कि उनकी उपलब्धियां पूरे राज्य की उपलब्धि हैं। यही नेतृत्व की वह शैली है जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास का वातावरण तैयार करती है।


Raw File



संबंधित खबरें